पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50000 रुपए देने की घोषणा की है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि महाराष्ट्र के नागपुर में एक फैक्टरी में हुआ विस्फोट अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और प्रत्येक मृतक के परिजन को पाँच-पाँच लाख रुपए की वित्तीय सहायता दिए जाने की घोषणा की।
The explosion at a factory in Nagpur, Maharashtra, is deeply distressing. My condolences to the families of the deceased. I pray for the speedy recovery of the injured. The local administration is assisting those affected.
— PMO India (@PMOIndia) March 1, 2026
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to…
नागपुर जिले के राउलगाँव में एसबीएल कंपनी खनन का काम करती है। इसके लिए विस्फोटक और दूसरी सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। रविवार घटना सुबह 5.30 बजे की जोरदार धमाका हुआ जिससे पूरा यूनिट हिल गया। धमाका इतनी तेज था कि कई किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी।
धमाके के समय वहाँ 25-30 मजदूर काम कर रहे थे। कई मजदूरों के अभी भी मलबे में फँसे होने की आशंका जताई जा रही है। इसको देखते हुए राहत और बचाव कार्य जारी है।

