इटली दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी इटैलियन समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी को भारत की एक खास मिठास से रूबरू कराया। पीएम मोदी ने मेलोनी को मशहूर भारतीय टॉफी ‘मेलोडी’ गिफ्ट की जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मेलोनी ने इस खास पल का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा, “गिफ्ट के लिए धन्यवाद।” वीडियो में पीएम मोदी के हाथ में ‘मेलोडी’ टॉफी का पैकेट दिखाई देता है। बातचीत के दौरान मेलोनी मुस्कुराते हुए कहती हैं, “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए एक बहुत-बहुत अच्छी टॉफी गिफ्ट लेकर आए हैं।” इसके बाद पीएम मोदी मुस्कुराते हुए कहते हैं, “मेलोडी।”
Thank you for the gift pic.twitter.com/7ePxbJwPbA
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 20, 2026
दोनों नेताओं के बीच का यह हल्का-फुल्का और दोस्ताना अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे भारत की ‘सॉफ्ट पावर’ और भारतीय स्वाद की अनोखी झलक बता रहे हैं।

