PM मोदी का पंजाब दौरा: आदमपुर हवाई अड्डे का नाम किया गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट, डेरा सचखंड बल्लाँ पहुँचे

संत रविदास जयंती के पावन और ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (1 फरवरी 2026) को पंजाब को एक बड़ी सौगात दी। संत रविदास की 649वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने आदमपुर एयरपोर्ट के नाम में बदलाव की घोषणा करते हुए इसे अब आधिकारिक रूप से ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट, आदमपुर’ नाम कर दिया है। यह निर्णय संत रविदास के प्रति श्रद्धा और सम्मान को व्यक्त करने के साथ-साथ उनकी स्मृति को सार्वजनिक जीवन और बुनियादी ढाँचे से जोड़ने का प्रतीक बनकर सामने आया।

इसी अवसर पर PM मोदी ने पंजाब के लुधियाना जिले में स्थित हलवारा एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी किया। टर्मिनल भवन के उद्घाटन के साथ ही हलवारा एयरपोर्ट की संरचना को नया स्वरूप मिला है। इस उद्घाटन को पंजाब के विमानन ढाँचे से जुड़े एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। इसके बाद PM मोदी रविदासिया समाज के जालंधर स्थित सबसे बड़े धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्लाँ पहुँच गए हैं।