प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के इतिहास में सबसे बड़ा कीर्तिमान बना दिया है। वह लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। 10 जून 2026 को PM मोदी ने पद पर लगातार 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं।
PM मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस खास मौके पर BJP आज से ’12 साल बेमिसाल’ अभियान की शुरुआत भारत मंडपम से करने जा रही है।
इस मौके पर झश मोदी ने ट्वीट कर सुशासन का मंत्र दिया। उन्होंने लिखा कि जनसेवा ही अच्छे शासन की सबसे बड़ी कसौटी है। उन्होंने एक संस्कृत श्लोक साझा करते हुए समझाया कि जो राजा हमेशा अपनी प्रजा के कल्याण और सेवा में लगा रहता है, वह अपार समृद्धि और सफलता पाता है।
जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर कार्य करने वाला व्यक्ति ही जनविश्वास अर्जित करता है।
— Narendra Modi (@narendramodi) June 10, 2026
सदानुरक्तप्रकृतिः प्रजापालनतत्परः।
विनीतात्मा हि नृपतिर्भूयसी श्रियमश्नुते॥ pic.twitter.com/mn0Ax0F8hs
PM मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके नेतृत्व में बीजेपी ने लगातार तीन बार (2014, 2019, 2024) लोकसभा चुनाव जीते हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को देश और दुनिया भर से बधाइयाँ मिल रही हैं।

