प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (11 जनवरी 2025) सुबह गुजरात के सोमनाथ में शौर्य यात्रा में हिस्सा लिया। हाथों में भगवान शिव का डमरू थामे पीएम मोदी ने हर-हर महादेव के नारों के बीच यात्रा का नेतृत्व किया। यह यात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का हिस्सा है, जो मंदिर पर 1026 में हुए पहले आक्रमण की 1000वीं वर्षगाँठ पर आयोजित की जा रही है। गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी भी मौजूद रहे।
यात्रा की सबसे बड़ी खासियत 108 घोड़ों का प्रतीकात्मक जुलूस था। पारंपरिक साज-सज्जा से सजे घोड़ों और वीर योद्धाओं की वेशभूषा में सवार सैनिकों ने शौर्य और त्याग का संदेश दिया। शंखनाद और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच हजारों श्रद्धालु जुटे और माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
Somnath stands as a beacon of eternal divinity. Its sacred presence continues to guide people across generations. Here are highlights from yesterday’s programmes, including the Omkar Mantra chanting and drone show.#SomnathSwabhimanParv pic.twitter.com/lCZxiaauMp
— Narendra Modi (@narendramodi) January 11, 2026
शौर्य यात्रा से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “सोमनाथ शाश्वत दिव्यता का प्रतीक है। इसकी पवित्र उपस्थिति पीढ़ियों से लोगों का मार्गदर्शन करती आ रही है।”
यात्रा के बाद सुबह 10:25 बजे पीएम सोमनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसके बाद सद्भावना ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित किया।
#WATCH सोमनाथ, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2026
(सोर्स: डीडी) pic.twitter.com/Ic0hTILOW2
शनिवार को पीएम सोमनाथ पहुँचे थे। उन्होंने महाआरती में हिस्सा लिया, 72 घंटे के ओम जाप में शामिल हुए और भव्य ड्रोन शो देखा। ड्रोन से बनी धार्मिक आकृतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

