प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (23 अप्रैल 2026) को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कृष्णानगर पहुंचे। विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने तृणमूल कॉन्ग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि 15 साल पहले बंगाल की जनता ने वामदलों के खिलाफ बिगुल फूँका था। आज वही जनता जनार्दन तृणमूल कॉन्ग्रेस के गुंडाराज के खिलाफ शंख फूँक रही है।
जनसभा में पीएम मोदी ने टीएमसी सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नीतियों की खुली आलोचना की। उन्होंने चुनावी माहौल पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि झालमुड़ी मैंने खाई है पर मिर्ची टीएमसी को लग रही है। बता दें कि प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में झालमुड़ी खाई थी जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे नाटक बताते हुए कहा था कि यह कोरा ड्रामा है। ममता ने आरोप लगाया था कि दुकान में माइक लगा दिया गया एसपीजी से झालमुड़ी बनवाई गई और कैमरा पहले से लगा था।
पीएम मोदी ने ममता बनर्जी के इन बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि चार मई को मिठाई भी बंटेगी और झालमुड़ी भी बाँटी जाएगी। उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि झालमुड़ी ने कुछ लोगों को झन्नाटेदार झटका दिया है। मैंने झालमुड़ी खाई है लेकिन झाल टीएमसी को लगा है। प्रधानमंत्री ने राज्य में चल रहे पहले चरण के मतदान का अभिनंदन किया और लोगों से अपील की कि इस बार मतदान का नया रिकॉर्ड बनाया जाए।
चुनावी हिंसा पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 50 वर्षों में यह पहला चुनाव है जिसमें हिंसा काफी कम देखने को मिली है। उन्होंने इसे चुनाव आयोग की बड़ी सफलता बताया। स्थानीय संस्कृति का जिक्र करते हुए उन्होंने झालमुरी को लेकर तंज कसा और कहा कि चार मई को बंगाल में बीजेपी की जीत का जश्न मनाया जाएगा जिसमें मिठाई भी बाँटी जाएगी और झालमुरी भी।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से 10 गारंटियाँ घोषित कीं। उन्होंने कहा कि पहली गारंटी बंगाल में बहन-बेटियों पर अत्याचार करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी हर ब्लॉक में महिला थाने बनेंगे और सड़कों पर सुरक्षा के लिए विशेष दस्ते बनाए जाएंगे। दूसरी गारंटी बंगाल पुलिस में बेटियों की बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी। तीसरी गारंटी पश्चिम बंगाल की नारी शक्ति को एक साल में 36 हजार रुपये सीधे महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे।
चौथी गारंटी बंगाल की बीजेपी सरकार बेटियों के ग्रेजुएशन के लिए ₹50,000 की मदद देगी। पांचवीं गारंटी बंगाल की गर्भवती महिलाओं को ₹21,000 की आर्थिक सहायता देगी। छठी गारंटी शिशुओं के पोषण के लिए ₹36,000 अतिरिक्त दिए जाएंगे। सातवीं गारंटी बेटियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए सुकन्या योजना लागू की जाएगी जिसमें सबसे ज्यादा ब्याज राशि मिलेगी।
मैं 10 गारंटी देता हूँ।
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) April 23, 2026
1- बंगाल में बहन-बेटियों पर अत्याचार करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। हर ब्लॉक में महिला थाने बनेंगे और सड़कों पर सुरक्षा के लिए विशेष दस्ते बनाए जाएँगे।
2- बंगाल पुलिस में बेटियों की बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी।
3- पश्चिम बंगाल की नारी शक्ति… pic.twitter.com/ggu2IZ0UHH
आठवीं गारंटी महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ₹20 लाख तक का लोन मुद्रा योजना के तहत दिया जाएगा इसकी गारंटी मोदी देगा महिलाओं को लखपति दीदी बनाने में मदद दी जाएगी। नौवीं गारंटी आयुष्मान योजना के तहत पाँच लाख रुपए तक का इलाज दिया जाएगा सर्वाइकल कैंसर के लिए जाँच और मुफ्त टीका बेटियों को मिलेगा। दसवीं गारंटी बंगाल की महिलाओं के नाम पर घर की रजिस्ट्री होगी पीएम आवास योजना के तहत डेढ़ लाख रुपये सीधे बैंक में जमा किए जाएंगे।
पीएम मोदी ने अंत में कहा कि ये मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी मतलब गारंटी के पूरा होने की गारंटी है।

