प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 और 26 फरवरी 2026 तक दो दिवसीय दौरे पर इजरायल के लिए रवाना हो चुके हैं। यह उनकी इजरायल की दूसरी यात्रा होगी। इससे पहले वह जुलाई 2017 में इजरायल गए थे, जब दोनों देशों के रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा मिला था।
इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी यरूशलम में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच रक्षा, व्यापार, तकनीक और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। पीएम मोदी इजराय के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से भी मिलेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी इजरायल की संसद ‘नेसेट’ (Knesset) को संबोधित करेंगे, ऐसा करने वाले वह पहले विदेशी नेता होंगे। इसके अलावा वह यरूशलम स्थित होलोकॉस्ट स्मारक ‘याद वशेम’ जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
पीएम की इस यात्रा में खासतौर पर रक्षा सहयोग, ड्रोन और मिसाइल तकनीक, साइबर सुरक्षा, कृषि और जल प्रबंधन पर फोकस रहेगा। भारत और इजरायल के बीच बड़ता सहयोग दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
इजरायली PM नेतन्याहू ने कहा- वे इंतजार कर रहे हैं
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर पीएम नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया है। उन्होंने लिखा कि वे अपने ‘प्रिय मित्र’ मोदी का इंतजार कर रहे हैं, जो 9 साल बाद इजरायल आ रहे हैं। यह दौरा ऐतिहासिक बताया गया, जिसमें सुरक्षा, इनोवेशन, अर्थव्यवस्था और रैडिकल खतरों के खिलाफ मजबूत गठबंधन पर फोकस होगा।
This morning, at the opening of our Cabinet meeting, I spoke about the historic visit of my dear friend, Prime Minister @narendramodi, to Israel this coming Wednesday. 🇮🇱🤝🇮🇳
— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) February 22, 2026
The bond between Israel and India is a powerful alliance between two global leaders. We are partners in… pic.twitter.com/8cW2ltKdzK
नेतन्याहू ने भारत को ‘ग्लोबल पावर’ करार देते हुए ‘नेसेट’ में मोदी के भाषण और द्विपक्षीय बैठकों के लिए उत्साह जताया। उन्होंने यह भी कहा कि हम भविष्य का इंतजार नहीं कर रहे हैं, हम इसे वर्तमान में भी बना रहे हैं।
‘द जेरूसलम पोस्ट’ ने पीएम मोदी का किया शानदार स्वागत
वही इजरायली समाचार पत्र ‘द जेरूसलम पोस्ट’ ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शानदार स्वागत किया है। समाचार पत्र ने फ्रंट पेज पर पीएम मोदी के इजरायल दौरे को प्रमुखता से कवर किया। हेडलाइन ‘दो प्राचीन राष्ट्र एक नया अध्याय खोलते हैं’ के साथ पीएम मोदी की बड़ी फोटो छापी, जो परिपक्व साझेदारी को दर्शाती है।

पेज पर ‘वेलकम मोदी’ कॉलम में दौरे की डिटेल्स हैं- नेतन्याहू के न्यौते पर 9 साल बाद पहला दौरा, नेसेट में पहला भाषण, यद वाशेम विजिट। इसमें भारतीय राजदूत जेपी सिंह का 23 फरवरी 2026 का नई दिल्ली-यरूशलेम के निर्णायक संबंधों को साझा करते हुए इंटरव्यू भी है।

