उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में शुक्रवार (10 अक्टूबर 2025) को होने वाली नमाज के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेक्टर स्कीम लागू की गई है और सभी धर्मस्थलों के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने अब तक 85 दंगाईयों को पकड़ा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सक्रिय होकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। कंट्रोल रूम से हालात की लगातार निगरानी की जा रही है और अधिकारी इलाके में गश्त कर रहे हैं।
सुरक्षा के लिए दूसरे जिलों से आए चार SSP, चार सीओ, 40 इंस्पेक्टर और भारी पुलिस बल तैनात हैं। इसके अलावा, जिले के 4500 पुलिसकर्मी भी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए 20 महिला टीमें को भी तैयार रखा गया है।
SSP ने बताया कि सेक्टर स्कीम के तहत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी आपसी समन्वय से काम करेंगे ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

