उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक हिंदू युवक के जबरन धर्मांतरण, नमाज पढ़वाने और जबरन गोमांस खिलाने के आरोप में पुलिस ने अफसर नाम के मुस्लिम शख्स को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक नमाज पढ़ते और वजू करते हुए दिखाई दे रहा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला भोपा थाना क्षेत्र के भैकारेड़ी गाँव का है। हरिद्वार निवासी राकेश शर्मा को आरोपित अफसर 15 साल पहले अपने घर लाया था और उसके घर के काम कराता था। हाल ही में अफसर और उसके परिवार के लोगों ने राकेश के साथ मारपीट की और फिर उसका जबरन धर्मांतरण कराया।
थाना भोपा पुलिस द्वारा युवक को बहला-फुसलाकर व व्यपहरण कर षडयन्त्र के तहत धर्मान्तरण का प्रयास करने वाला 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा की बाइट- https://t.co/Q7Vw1buYlD pic.twitter.com/0uyYamzH5v
— MUZAFFARNAGAR POLICE (@muzafarnagarpol) April 19, 2026
इतना ही नहीं, उसे वजू कराकर नमाज पढ़वाई गई और जबरन गोमांस भी खिलाया गया। नमाज का वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए और शनिवार (18 अप्रैल 2026) की रात बड़ी संख्या में भोपा थाने पहुँचकर पुलिस का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने पीड़ित युवक से बातचीत कराई और वीडियो भी दिखाए।
इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और अफसर को गिरफ्तार कर लिया। कुछ संगठनों ने विदेशी फंडिंग के जरिए धर्मांतरण का नेटवर्क चलने का भी दावा किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जाँच कर रही है।

