साउथ इंडियन एक्टर प्रकाश राज की माँ स्वर्णलता का 29 मार्च 2026 को 86 की उम्र में निधन हो गया। बैंगलोर के अडुगोडी क्रिश्चियन सीमेटरी में उनकी माँ का अंतिम संस्कार ईसाई तौर-तरीकों के साथ हुआ। प्रकाश राज को सेंट माइकल चर्च में अपनी माँ के लिए प्रार्थना सभा में शामिल होते भी देखा गया।
Actor Prakash Raj attended the prayer service of his mother, Swarnalatha, at St. Michael's Church, along with his wife, daughter, and son.
— Telangana Maata (@TelanganaMaata) March 31, 2026
The burial took place at Adugodi Christian Cemetery. pic.twitter.com/f9nFAj36yw
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रकाश राज की माँ स्वर्णलता का जन्म कर्नाटक के एक ईसाई परिवार में हुआ। कम उम्र में ही वे अनाथ हो गईं। उन्होंने नर्स के रूप में काम करना शुरू किया। तभी अस्पताल में एक मरीज से उनकी दोस्ती हुई, जो शादी तक पहुँची। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें प्रका श राज सबसे बड़े हैं और बाद में एक बेटी और एक बेटा है।

