बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माँ के ख़िलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल एक सोची-समझी साजिश थी। इस घटना के लिए बकायदा रिहर्सल भी किया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित मोहम्मद रिज़वी उर्फ राजा को गिरफ़्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, यह साजिश कॉन्ग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद ने रची थी। नौशाद ने अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के लिए एक मंच बनवाया था, जहाँ से पीएम मोदी और उनकी माँ के खिलाफ अपशब्द बोलने की योजना थी। पुलिस की गिरफ्त में आरोपित मोहम्मद रिज़वी ने बताया कि इस अपमानजनक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी तैयारी थी।
गाली देने का रिहर्सल और इंटरनेट मीडिया पर वायरल करवाने की योजना भी बनाई गई थी। pic.twitter.com/1GTdLqsINI
— अनंत विजय/ Anant Vijay (@anantvijay) September 1, 2025
पुलिस ने इस मामले में कुछ और लोगों के नाम भी उजागर किए हैं, जिनमें एक यूट्यूबर भी शामिल है। ये सभी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इस घटना को लेकर बीजेपी के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने सिमरी थाने में FIR दर्ज कराई है। इसमें मोहम्मद नौशाद को मुख्य आरोपित बनाया गया है। मोहम्मद नौशाद अभी दिल्ली में बताया जा रहा है और पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है।

