प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने देश को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। इस बैठक में 1.20 लाख करोड़ रुपए के कई बड़े और अहम फैसले लिए गए। सबसे बड़ी घोषणा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए है।
सरकार ने महँगाई भत्ता (DA) और महँगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इस बढ़ोतरी से 49 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फैसलों की जानकारी दी।
#WATCH | Union Minister Ashwini Vaishnaw says, "The Union Government has approved an increase in Dearness Allowance and Dearness Relief by 3%, effective from July 1." pic.twitter.com/qvsO4a9IxR
— ANI (@ANI) October 1, 2025
कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत
महँगाई भत्ते और महँगाई राहत में 3% की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद DA की दर 55% से बढ़कर 58% हो जाएगी। यह फैसला त्योहारों से पहले 1.15 करोड़ से ज़्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देगा। उदाहरण के लिए- ₹60,000 बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी की ग्रॉस सैलरी में हर महीने 1,800 रुपए बढ़ जाएँगे। महँगाई भत्ता कर्मचारियों और पेंशनर्स को महँगाई से बचाने के लिए दिया जाता है। इससे उनकी जीवन-यापन लागत (Living Cost) एडजस्ट होती है।
शिक्षा और कृषि के लिए फैसले
कैबिनेट ने महँगाई भत्ते के अलावा शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में भी बड़े फैसले किए हैं। देशभर में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएँगे। इन नए स्कूलों के खुलने से लाखों बच्चों को किफायती और अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा मिलेगी। फिलहाल देश के 1288 केंद्रीय विद्यालयों में करीब 14 लाख छात्र पढ़ रहे हैं।
सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इससे किसानों को उनकी फसलों का बेहतर दाम मिलेगा। दाल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भी निर्णय लिया गया है। इसमें हाई क्वालिटी वाले बीज और पूरी वैल्यू चेन (Value Chain) पर काम करने का फैसला शामिल है।

