भूटान से लौटकर LNJP अस्पताल पहुँचे PM मोदी, दिल्ली ब्लास्ट में घायल हुए लोगों से की मुलाकात: थोड़ी देर में करेंगे CCS की बैठक

दिल्ली के लाल किला के पास हुए ब्लास्ट के घायलों से मिलने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (12 नवंबर 2025) को LNJP अस्पताल पहुँचे। पीएम मोदी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सोमवार (10 नवंबर 2025) को हुए इस ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी भूटान से दो दिन के दौरे से लौटे हैं। लौटते ही पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से मिलने अस्पताल पहुँचे हैं। भूटान के थिंपू में दिए भाषण में भी पीएम मोदी ने पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली ब्लास्ट की स्थिति और जाँच पर समीक्षा लेने के लिए बुधवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में CCS की बैठक भी होने वाली है।