प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार और रविवार (10-11 जनवरी 2026) को गुजरात के सोमनाथ के दौरे पर रहेंगे। वे यहाँ आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी ने सोमनाथ को भारत के साहस का प्रतीक बताते हुए कहा कि यहाँ आकर वे खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं। इस दौरे पर वे पूजा-अर्चना के साथ-साथ भव्य आयोजनों के साक्षी भी बनेंगे।
दिखेगा ड्रोन शो और गूँजेगा ॐ कार मंत्र
शनिवार (10 जनवरी 2026) की शाम प्रधानमंत्री के दौरे का मुख्य आकर्षण सोमनाथ मंदिर परिसर रहा। रात करीब 8 बजे पीएम मोदी ने यहाँ विशेष रूप से ‘ॐ कार मंत्र’ का जाप किया। इसके तुरंत बाद आसमान में एक भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा, जो सोमनाथ के गौरवशाली इतिहास को रोशनी के जरिए बिखेरेगा।
Feeling blessed to be in Somnath, a proud symbol of our civilisational courage.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 10, 2026
This visit comes during #SomnathSwabhimanParv, when the entire nation has come together to mark a thousand years since the first attack on the Somnath Temple in 1026.
Grateful to the people for… pic.twitter.com/jwTSF0uMOS
शौर्य यात्रा और 108 घोड़ों का काफिला
रविवार (11 जनवरी 2026) की सुबह प्रधानमंत्री ‘शौर्य यात्रा’ में शामिल होंगे। यह शोभा यात्रा उन वीर योद्धाओं की याद में निकाली जा रही है, जिन्होंने मंदिर की रक्षा के लिए अपने प्राण नौछावर कर दिए थे। इस यात्रा की खासियत 108 घोड़ों का प्रतीकात्मक जुलूस होगा, जो वीरता और त्याग का संदेश देगा। इसके बाद पीएम मंदिर में दर्शन करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
क्यों खास है इस बार का स्वाभिमान पर्व?
इस साल का आयोजन ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। यह पर्व महमूद गजनी द्वारा 1026 ईस्वी में किए गए आक्रमण की 1000वीं वर्षगाँठ की याद में मनाया जा रहा है। साथ ही, साल 2026 सोमनाथ मंदिर के आधुनिक पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे होने का भी जश्न है। यह पर्व 8 जनवरी 2026 से शुरू हुआ था और रविवार (11 जनवरी 2026) को पीएम मोदी की मौजूदगी के साथ इसका समापन होगा।

