साल 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान का खात्मा हो गया है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में आतंकी की मौके पर ही मौत हो गई है। वह लंबे समय से मुजफ्फराबाद में छिपकर रह रहा था। वहाँ उसने अपनी पहचान एक शिक्षक (टीचर) के रूप में बना रखी थी।
यह आतंकी भारत के लिए बड़ा खतरा था। 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले की साजिश में इसका बड़ा हाथ था। उस हमले में हमारे 40 से ज्यादा जवान शहीद हुए थे।
इस आतंकी की मौत को आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी चोट माना जा रहा है। हमजा बुरहान आतंकी संगठन अल बद्र से जुड़ा था।

