नागपुर में IT इंजीनियर को पोर्शे से उड़ाने वाले ने जमानत पर आकर किया डाँस? जानें- Viral Video पर क्या बोला परिवार

पुणे पोर्शे हादसे से जुड़ा मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद देशभर में लोगों के बीच गुस्सा और बहस तेज हो गई है। Viral Video को लेकर दावा किया जा रहा है कि केस में जमानत मिलने के बाद आरोपित बिल्डर विशाल अग्रवाल और उनका परिवार जश्न मना रहा है। लेकिन अब परिवार ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि यह Video बहुत पुराना है।

Viral Video और बढ़ता विवाद

वायरल वीडियो में विशाल अग्रवाल और उनकी पत्नी को कुछ लोगों के साथ एक निजी कार्यक्रम में डांस करते और खुशियाँ मनाते हुए देखा जा रहा है। Social Media पर इसे पुणे पोर्शे केस और कुछ समय पहले ही मिली कानूनी राहत से जोड़कर शेयर किया गया। इसके बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिली। कई यूजर्स ने इसे हादसे में मारे गए दो युवाओं का अपमान बताया।

यह पूरा मामला 2024 के उस दर्दनाक हादसे से जुड़ा है, जब पुणे के कल्याणी नगर इलाके में एक नाबालिग ने तेज रफ्तार पोर्शे कार चलाते हुए बाइक सवार को टक्कर मारी थी। इस दुर्घटना में दो IT इंजीनियरों अनीश अवधीया और अश्विनी कोशटा की मौके पर ही मौत हो गई थी।

परिवार की सफाई और पिता का बयान

जश्न के Video पर विवाद बढ़ने के बाद विशाल अग्रवाल के परिवार ने प्रेस नोट जारी किया है। उसमें कहा गया कि Viral Video को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। परिवार का दावा है कि यह वीडियो 2 सितंबर 2023 का है, जब गोवा में उनकी 25वीं शादी की सालगिरह मनाई गई थी। अग्रवाल परिवार ने साफ कहा कि इसका केस या जमानत से कोई संबंध नहीं है।

मामले में मृतक अश्विनी कोशटा के पिता सुरेश कोशटा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएँ आम लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसी हैं। उनका कहना है, “ऐसा लगता है जैसे कुछ लोगों के लिए कानून का कोई डर ही नहीं है।”

मृतक के पिता ने न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त सजा होनी चाहिए ताकि समाज में कानून का भय बना रहे। साथ ही उन्होंने माँग की कि आरोपित की जमानत रद्द की जाए और परिवार के लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई हो।