पंजाब के गुरदासपुर जिले में रविवार (22 फरवरी 2026) को भारत-पाकिस्तान सीमा से महज एक किलोमीटर दूर स्थित डोरांगला पुलिस चौकी में दो पुलिसकर्मियों के शव गोलियों से छलनी हालत में मिले। मृतकों की पहचान असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार के रूप में हुई है। मौके से छह खोखे भी बरामद किए गए हैं।
घटना का खुलासा तब हुआ जब डोरांगला थाने के SHO बनारसी दास बार-बार संपर्क करने के बावजूद दोनों से बात नहीं कर सके। इसके बाद गाँव के सरपंच कमलजीत सिंह को सूचित किया गया। सुबह करीब आठ बजे सरपंच जब चौकी पहुँचे तो दोनों पुलिसकर्मी खून से लथपथ मृत पड़े मिले। शुरुआती जाँच में यह मामला टारगेट किलिंग का लग हो रहा है।
घटना के बाद सोशल मीडिया पर खुद को तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) बताने वाले आतंकी संगठन ने हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। हालाँकि पंजाब पुलिस ने इस दावे को खारिज करते हुए इसे भ्रामक बताया है और कहा है कि इस संगठन की प्रदेश में कोई सक्रिय मौजूदगी नहीं है।
Our brave police officers, ASI Gurnam Singh and PHG Ashok Kumar of district #Gurdaspur, have laid down their lives in the line of duty.@PunjabPoliceInd stands firmly with the bereaved families in this hour of grief. Hon’ble Chief Minister has announced an ex-gratia amount of… pic.twitter.com/HkjYFsFHTP
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) February 23, 2026
पुलिस आतंकी साजिश, आपसी रंजिश, गैंगस्टर कनेक्शन और सीमा पार से घुसपैठ जैसे सभी संभावित पहलुओं की जाँच कर रही है। CCTV फुटेज से पाँच संदिग्धों की पहचान की गई है, जिनकी तलाश जारी है। सीएम भगवंत मान ने बलिदान पुलिसकर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

