Tuesday, June 3, 2025

पंजाब के तरनतारन से पाकिस्तानी जासूस गगनदीप सिंह गिरफ्तार, मोबाइल में भरे थे ISI अधिकारियों के नंबर: ऑपरेशन सिंदूर की भेजता था जानकारी, खालिस्तानी आतंकी से थे संबंध

पंजाब के तरनतारन जिले से पाकिस्तानी जासूस गगनदीप सिंह उर्फ गगन को गिरफ्तार किया गया है। गगन ISI के इशारों पर काम कर रहा था। उसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की संवेदनशील जानकारी भी लीक की थी।

मंगलवार (03 मई 2025) को पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस (CI) विंग ने गगनदीप सिंह को साजिश के तहत पकड़ा। आरोप है कि वह पिछले 5 साल से पाकिस्तान के खालिस्तानी नेता गोपाल सिंह चावला से संबंध में था। पुलिस ने गगन के पास से मोबाइल फोन बरामद किया है, इसमे 20 ISI नंबर मिले हैं। वह ISI से सीधे संपर्क में था और संवेदनशील जानकारी साझा करने के बदले पैसे भी लेता था।

पंजाब DGP गौरव यादव ने बताया कि गगनदीप सिंह तरनतारन जिले स्थित गली नजर सिंह वाली के मोहल्ला रोदुपुर का रहने वाला है। गगन के खिलाफ तरनतारन के पुलिस स्टेशन सिटी में गोपनीयता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।