मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस इंदर कौर (29 वर्ष) की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। करीब 6 दिन पहले उनका अपहरण हुआ था, जिसके बाद अब पुलिस ने उनका शव लुधियाना की नीलो नहर से बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, इंदर कौर 13 मई 2026 की शाम को अपनी कार से बाजार गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। जाँच में सामने आया कि कनाडा में रहने वाला सुखविंदर सिंह सुक्खा नाम का शख्स उन पर शादी का दबाव बना रहा था।
बीते पिछले कुछ समय में खिलाड़ियों, सिंगर, अभिनेताओं की हत्या के कई मामले सामने आए है, जिसमें भगवंत मान की सरकार कानून व्यवस्था मामले में फेल होती नजर आ रही है।
लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या कर दी गई है. आज इंदर की लाश एक नहर में मिली है.
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) May 19, 2026
इंदर को 6 दिन पहले गनपॉइंट पर किडनैप किया गया था.
परिवार का कहना है कि करीब 3 साल पहले इंस्टाग्राम पर इंदर की एक आदमी से दोस्ती हुई.
बाद में ये आदमी शादी करने का दबाव बनाने लगा, तब… pic.twitter.com/KMGIW0HFsu
सिंगर द्वारा रिश्ता ठुकराने से नाराज होकर सुखविंदर ने अपने साथियों के साथ मिलकर बंदूक की नोंक पर रास्ते से उनका अपहरण कर लिया। आरोप है कि इन्होंने पहले इंदर कौर की हत्या की और फिर शव को नहर में फेंक दिया।
हैरानी की बात यह है कि मुख्य आरोपित सुखविंदर सिंह वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद वापस कनाडा फरार हो गया है। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने सुखविंदर और उसके साथी करमजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है।

