कतर एयरवेज की फ्लाइट में शाकाहारी यात्री को मांसाहारी भोजन परोसा गया, जिसे खाकर उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार ने एयरलाइन के खिलाफ गलत तरीके से मौत का मुकदमा दायर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट में व्यक्ति को शाकाहारी खाना परोसने के लिए मना किया था और मांसाहारी खाने को मजबूर किया गया था।
यह घटना साल 2023 में लॉस एंजिल्स से कोलंबो जाने वाली फ्लाइट में घटी। फ्लाइट में सवार हृदय रोग विशेषज्ञ अशोक जयसिरी को जबरन मांसाहारी भोजन परोसा गया। मांस खाते ही उनके गले में हड्डी फँसी और उनकी जान चली गई। उस समय आपातकालीन लैंडिंग भी नहीं की गई क्योंकि हवाई जहाज महासागर के ऊपर से गुजर रहा था।
हालाँकि, 85 वर्षीय मृतक के बेटे सूर्या जयसिरी ने एयरलाइन के खिलाफ 31 जुलाई 2025 को दायर मुकदमे में बताया कि हवाई जहाज अमेरिका के मध्य पश्चिमी इलाके में था। बेटे ने आरोप लगाया कि पायलट आसानी से अपना रास्ता बदल सकता था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। दायर मुकदमे को 3 अक्टूबर को सेंट्रल कैलिफोर्निया कोर्ट में हस्तांतरण किया गया है।
शिकायत के अनुसार, हवाई जहाज स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग एयरपोर्ट पर उतरा, तब उनके पिता जयसिरी 3.5 घंटे तक बेहोश थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं रिपोर्ट्स में यह सामने आया कि मौत एस्पिरेशन निमोनिया के कारण हुई है, जो भोजन या तरल पदार्थ के फेफड़े में चले जाने से संक्रमण के कारण हो जाता है।

