बांग्लादेश के बारीसाल में गुरुवार (3 जुलाई 2025) को एक हिंदू मंदिर पर हमला हुआ। कट्टरपंथियों ने मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और देवी-देवताओं की मूर्तियों को तोड़ दिया।
यह घटना बारीसाल जिले के अगैलझारा में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में अशोक सेन सर्वजनिन राधा गोविंदा और दुर्गा मंदिर को निशाना बनाया गया। कट्टरपंथियों ने माँ सरस्वती और भगवान कार्तिकेय की मूर्तियों को भी तोड़ा।
शुक्रवार (4 जुलाई 2025) को भक्तों को इस घटना का पता चला। बांग्लादेश में लगातार हिंदू मंदिरों पर हमले हो रहे हैं। इलाके के हिंदू अब कड़ी कार्रवाई की माँग कर रहे हैं।
बांग्लादेश के अल्पसंख्यक समुदाय ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की अपील की है। उन्होंने कहा कि मंदिरों में ऐसी तोड़फोड़ दोबारा नहीं होनी चाहिए।

