राघव चड्ढा ने की नितिन नवीन से मुलाकात: अशोक मित्तल, संदीप पाठक भी रहे मौजूद

आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद राघव चड्ढा संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुँचे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की।

इस दौरान नितिन नवीन ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। राघव चड्ढा ने स्पष्ट किया कि राज्यसभा में ‘AAP’ के 10 में से 7 सांसद उनके साथ हैं और वे संवैधानिक प्रावधानों के तहत भाजपा में अपना विलय कर रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राघव चड्ढा काफी भावुक नजर आए और उन्होंने खुद को ‘गलत पार्टी में सही आदमी’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी अब अपने बुनियादी आदर्शों और नैतिकता से पूरी तरह भटक चुकी है और देशहित के बजाय निजी फायदे के लिए काम कर रही है।