वोटर अधिकार यात्रा से 57 दिन गायब रहने के बाद बिहार में दिखे राहुल गाँधी, GenZ को भड़काया: मंच से PM मोदी पर की अभद्र टिप्पणी, कहा- वोट के लिए स्टेज पर नाच भी देंगे

कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी ने पीएम मोदी पर विवादित बयान देकर भारतीय लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है। बिहार की जमीन से 57 दिन ‘गायब’ रहने वाले राहुल गाँधी ने कहा है कि “वोट के लिए मोदी जी से जो चाहे करवा सकते हो, उन्हें भाषण न देकर, नाचने के लिए कहो, तो वो भी कर लेंगे।” डेटा, जेनजी और बेरोजगारी पर बोलते हुए राहुल गाँधी ने कहा कि “अगर बेरोजगारों को इंस्टाग्राम और फेसबुक में ‘बिजी’ नहीं रखोगे, तो ये मोदीजी के घर पहुँच जाएँगे”

पीएम मोदी के घर पहुँच जाएँगे युवा- राहुल

यूट्यूब वीडियो के 39.48 मिनट से 40.38 तक के बीच राहुल गाँधी ने कहा है, ” युवा 24 घंटे इंस्टा पर इसलिए हैं क्योंकि आपने नौकरी नहीं दी। आप जितना चाहे इंस्टा पर रह सकते हो… अगर आप फेसबुक, इंस्टाग्राम पर नहीं रहोगे, तो रोजगार के लिए मोदीजी के घर पहुँच जाओगे। रील में कुछ नहीं है आपके लिए, एक दो लोग इंफ्लुएंसर बनेंगे और एक दो साल बाद बेरोजगारी में डूब जाएँगे।” यूट्यूब वीडियो के 34.22 मिनट से 34.40 मिनट पर उन्होंने कहा है कि मोदी जी को स्टेज पर नाचने कहो तो नाच लेंगे।

राहुल गाँधी के बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा है कि राहुल गाँधी ‘स्थानीय गुँडे’ की तरह बोलते हैं। उन्होने भारत और बिहार के हर उस गरीब का खुलेआम अपमान किया है जिसने प्रधानमंत्री मोदी को वोट किया है।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ रैली साझा कर रहे राहुल गाँधी को लगता है कि करीब दो महीने पहले वोट अधिकार यात्रा कर ली। एसआईआर का विरोध और ‘वोट चोरी’ को मुद्दा बना लिया, अब पीएम मोदी को ही गालियाँ दे दो। राहुल गाँधी को अनुमान है कि जनता ने उनके मुद्दे ‘फुस्स’ कर दिए। पलायन, बेरोजगारी की बात वे दो महीने पहले कर चुके हैं। अब नया कुछ बोलने के लिए बचा नहीं, तो बच गया अब पर्सनल अटैक।

इसलिए पीएम मोदी को गाली ही दे दो। बिहार चुनाव में पहले भी कॉन्ग्रेस और आरजेडी नेताओं ने पीएम मोदी की माँ को गाली दी थी। तेजस्वी यादव के सामने ही कार्यकर्ताओं ने 20 सितंबर 2025 को पीएम मोदी और उनकी दिवंगत माँ को भद्दी गालियाँ दी, लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा। ना ही ये पहला चुनाव है और ना ही ये पहली बार है, जब पीएम मोदी को गालियाँ विपक्ष द्वारा दी गई हो।

पीएम मोदी को अपने राजनीतिक करियर में अब तक 112वीं गाली पड़ी है। बिहार के दरभंगा में कॉन्ग्रेस-आरजेडी के मंच से उनकी माँ को गाली दी गई। इस पर पीएम मोदी भावुक भी हुए। गालियों की इस फेहरिस्त की शुरुआत गुजरात में कॉन्ग्रेस नेता सोनिया गाँधी की ‘मौत के सौदागर’ से शुरू हुई है और अब राहुल गाँधी ने बिहार चुनाव में गाली देकर लिस्ट को लंबी कर दी।