बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए राहुल गाँधी पूर्णिया पहुँचे। राहुल गाँधी मंच से झूठ पर झूठ बोले, हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया और 20 मिनट में माइक से हटकर चलते बने। इसके बाद वो मंच पर इधर-उधर मशगूल रहे, जबकि उनके प्रत्याशी रो-रो कर वोट माँगते रहे।
राहुल गाँधी ने अपने संबोधित की शुरुआत में बिहार के लोगों को मजदूर कहने से की। राहुल गाँधी ने मंच से पूछा, “बिहार के लोग देश के हर प्रदेश में दिखाई देते हैं। कर्नाटक, तेलंगाना, अरुणाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर.. जहाँ भी देखो बिहार के लोग, बिहार के युवा आपको मेहनत करते दिखेंगे। बिहार के लोग मजदूरी करते हैं।”
पूर्णिया के लोगों को दिखाया मेड इन बिहार हवाई जहाज का सपना
राहुल गाँधी ने मंच से लोगों को जमकर सपने दिखाए। राहुल ने कहा, “आपकी सरकार चाहती है कि फोन के पीछे मेड इन चाइना लिखा रहे। वो चाहती है कि चाइना का फोन आपको बिके। आपके जेब से पैसा जाए, चाइना की युवा की जेब में जाए। अंबानी-अडानी की जेब में जाए।”
राहुल ने कहा, “हम चाहते हैं, एक ऐसा दिन आए, इस सेलफोन के पीछे लिखा हो- मेड इन बिहार। हम चाहते हैं कि यहाँ हजारों फैक्ट्रियाँ लगे। सेलफोन की फैक्ट्री, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, शर्ट-पैंट टेक्सटाइल की फैक्ट्री, कैमरा बनाने की फैक्ट्री, हवाई जहाज बनाने की फैक्ट्री.. और सारे के सारे माल पर मेड इन बिहार लिखा मिले।”
राहुल गाँधी ने बताया-शराब ड्रग्स से भी बड़ा कुछ और है
राहुल गाँधी ने कहा, “पीएम मोदी ने कहा कि डाटा इतना सस्ता है कि युवा रील बना सकते हैं। फेसबुक-इंस्टाग्राम पर जा सकते हैं। आईयों और बहनों, रील-फेसबुक-इंस्टाग्राम 21वीं सदी का नशा है। ये आपके ध्यान को भटकाने का तरीका है। प्रधानमंत्री ने आपको 21वीं सदी का नशा दिया है। जो नशा पहले शराब से होता था, ड्रग्स से होता था, वो आज इंस्टाग्राम-फेसबुक से होता है।”
राहुल गाँधी के संबोधन के बाद कॉन्ग्रेस प्रत्याशी इरफान ने मोर्चा संभाला। हालाँकि उन्होंने बड़ी चतुराई से इमोशनल कार्ड खेला। कॉन्ग्रेस प्रत्याशी इरफान ने लोगों से रो-रोक कर वोट माँगे, जबकि उनके नेता ने पूर्णिया को मेड इन बिहार हवाई जहाज का सपना दिखाया था।

