उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने राज्य को 8260 करोड़ रुपए के विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। इनमें करीब ₹930 करोड़ की परियोजनाओं का उन्होंने उद्घाटन किया है। इस मौके पर डाक टिकट भी जारी किया गया।
किन-किन परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन और शिलान्यास
जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है, उनमें अमृत योजना के अंतर्गत 23 क्षेत्रों के लिए देहरादून जलापूर्ति योजना, पिथौरागढ़ में विद्युत सबस्टेशन, नैनीताल में हल्द्वानी स्टेडियम में स्ट्रोटफ हॉकी मैदान और सरकारी भवनों में सोलर सिस्टम शामिल है।
पीएम मोदी ने ₹7210 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया है। इनमें सोंग बाँध पेयजल परियोजना और नैनीताल में जमरानी बाँध बहुउद्देशीय परियोजना शामिल है। सोंग बाँध पेयजल परियोजना से देहरादून को 150 एमएलडी यानी मिलियन लीटर प्रतिदिन पेयजल की आपूर्ति होगी। जबकि जमरानी बहुउद्देशीय परियोजना से पेयजल के साथ-साथ बिजली उत्पादन और सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराया जाएगा।
किसानों के लिए सहायता राशि जारी
पीएम मोदी ने फसल बीमा योजना के तहत किसानों के खातों में ₹62 करोड़ की सहायता राशि जारी की। ये करीब 28000 किसानों के खातों में ट्रांसफर किया गया है। उत्तराखंड के वर्षगाँठ पर पीएम मोदी ने एक स्मारक टिकट भी जारी किया।
#WATCH | Dehradun: Prime Minister Narendra Modi participates in a programme marking the Silver Jubilee Celebration of the formation of Uttarakhand. Governor Lieutenant General (Retd.) Gurmit Singh and CM Pushkar Singh Dhami are also present.
— ANI (@ANI) November 9, 2025
The Prime Minister launches a… pic.twitter.com/AjuvjgzqF5
देहरादून में पीएम मोदी का जबरदस्त स्वागत
देहरादून पहुँचने पर देवभूमि के लोगों ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने वहाँ लगे प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। साथ ही महिला उद्यमियों और लाभार्थियों संग बातचीत की।

