नहीं कटा वोटर लिस्ट से रंजू देवी का नाम, राहुल गाँधी के सामने दिलवाया गया था ‘बिहार SIR’ से नाम कटने का बयान: कॉन्ग्रेसी इकोसिस्टम का झूठ फिर से बेनकाब

राहुल गाँधी ने बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। ‘वोट अधिकार यात्रा’ के तहत गरीब लोगों के वोट काटे जाने का प्रोपेगेंडा चला रहे हैं। इन्हीं में एक नाम रंजू देवी का भी है। रंजू देवी को 18 अगस्त 2025 को राहुल गाँधी की औरंगाबाद सभा में वोटर लिस्ट से नाम कटने की शिकायत करते सुना गया था।

रंजू देवी ने दावा किया था कि सिर्फ उनका ही नहीं बल्कि परिवार में भी 6 लोगों का नाम वोटर लिस्ट से कटा है। इसके बाद अब रंजू देवी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बता रहीं है कि वार्ड सचिव के कहने पर उन्होंने यह दावा किया।

रंजू देवी बताती हैं कि वो सचिव उन्हें बहकाकर ले गए कि राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव आपकी समस्या का समाधान करेंगे। रंजू देवी आगे कहती हैं, “हम देहात की महिला हैं, जैसा जो बताता है वो सुन लेते हैं।”

राहुल गाँधी ने रंजू देवी को बहकाकर झूठ तो बुलवा लिया लेकिन तथ्यों को नहीं छिपा सके। BLO ने रंजू देवी को 01 अगस्त 2025 को बनी नई वोटर लिस्ट भी दिखाई, जिसमें उन्होंने अपना और परिवार समेत 6 लोगों का नाम पाया। रंजू देवी ने वोटर लिस्ट देखकर कहा कि अब वे संतुष्ट हैं।