नई दिल्ली में एक साधारण रैपिडो बाइक ड्राइवर के बैंक खाते में 19 अगस्त 2024 से 16 अप्रैल 2025 के बीच 331.36 करोड़ रुपए का भारी लेनदेन पाया गया। ड्राइवर रोजाना मात्र 500–600 रुपए कमाता है और दो कमरे के झोपड़ी में रहता है। जाँच में पता चला कि यह खाता मनी लॉन्ड्रिंग के लिए इस्तेमाल किया गया, जिसे म्यूल अकाउंट कहा जाता है।
ED ने कहा कि खाते से एक करोड़ रुपए से अधिक की राशि नवंबर 2024 में उदयपुर के ताज अरावली रिसॉर्ट में आयोजित लग्जरी डेस्टिनेशन वेडिंग में खर्च की गई। यह शादी गुजरात के युवा राजनीतिक नेता आदित्य जुला से जुड़ी थी।
खाते में अलग-अलग अज्ञात सोर्स से पैसे जमा होते थे और तुरंत अन्य संदिग्ध खातों में ट्रांसफर हो जाते थे, जो अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क की पैटर्न को दिखते है। जाँच अधिकारी अब यह पता लगा रहे हैं कि ड्राइवर को इसमें किसी ने बाध्य किया था या किसी ने उसे भुगतान किया।

