संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की ताजा रिपोर्ट ने पाकिस्तान के आतंकी चेहरे को एक बार फिर दुनिया के सामने ला दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के पीछे सीधे तौर पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ था।
जैश ने खुद इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। UN की रिपोर्ट में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जैश प्रमुख मसूद अजहर ने अब खातूनों की एक खास आतंकी फौज बनाई है, जिसका नाम ‘जमात-उल-मोमिनात’ रखा गया है। इसका मकसद आतंकी गतिविधियों में खातूनों का सहारा लेना और उन्हें ट्रेनिंग देना है।
#BREAKING: UNSC Sanctions Monitoring Team Flags Pakistani Terror Group Jaish e Muhammad’s role in Terror Attack in New Delhi’s Red Fort on Nov 10 and how Masood Azhar of Jaish has now formed a women’s wing of the terror group. pic.twitter.com/9LVjmEwz2u
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) February 12, 2026
UN रिपोर्ट में बताया गया है कि जैश-ए-मोहम्मद लगातार भारत में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा है। पिछले साल जुलाई में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले में भी जैश के तार जुड़े पाए गए थे। हालाँकि, पाकिस्तान हमेशा की तरह इन संगठनों को निष्क्रिय बताकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।
भारत ने इन हरकतों का करारा जवाब दिया है। मई में भारतीय सेना ने सीमा पार आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले (Precision Strikes) किए थे, जिसमें जैश और लश्कर के कई ठिकाने तबाह हो गए थे। भारत ने साफ कर दिया है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगा।

