इस दौरान अवैध रूप से धर्मांतरण कराए जाने की खबर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं को लगी। कार्यकर्ताओं ने पहुँच कर चंगाई सभा को रोकने की कोशिश की। इस दौरान बहस हुई और वीएचपी कार्यकर्ताओं को पीटा गया।
विहिप कार्यकर्ता अमित मिश्रा के मुताबिक, उसके साथ मारपीट की गई, गमछे से गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि चंगाई सभा के नाम पर लोगों को पैसे और नौकरी का लालच देकर ईसाई बनाने का खेल चल रहा है।
पुलिस ने विहिप कार्यकर्ताओं की शिकायत पर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 लोग फरार हैं। गिरफ्तार लोगों में सभा के आयोजक सीपी राजू और अनिल थॉमस शामिल हैं। दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

