‘असम चुनाव में RSS नहीं करेगी BJP का समर्थन’: भागवत-PM मोदी के नाम से कॉन्ग्रेस ने फैलाई AI से बनी खबर, संघ ने दर्ज कराई शिकायत

असम विधानसभा चुनाव से संबंधित एक वीडियो सामने आया, जिसमें दावा किया गया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) असम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए काम नहीं करेगा। इस वीडियो को कॉन्ग्रेसियों ने धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

टीवी न्यूज चैनल इंडिया टीवी की इस वीडियो पर RSS ने संज्ञान लिया है। RSS ने इसे AI-जेनरेटेड बताते हुए गुवाहाटी क्राइम ब्रांच की साइबर सेल से शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में माँग की गई कि इस संबंध में राष्ट्र के व्यापक हित में आवश्यक कार्रवाई की जाए।

वीडियो में फर्जी दावे

इतना ही नहीं वीडियो में यह भी दावा किया गया कि RSS प्रमुख मोहन भागवत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि पुराने कॉन्ग्रेसियों ने BJP पर कब्जा कर लिया है, इसीलिए BJP को बचाने के लिए सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के विरोध में RSS उतरेगा।

कॉन्ग्रेसी ने शेयर की वीडियो

इस वीडियो को कॉन्ग्रेसी अजीत सिंह ने ‘एक्स’ पर शेयर किया। वीडियो के कैप्शन में लिखा, “आज की BJP का मूल विचार किसी भी तरह से सत्ता हथियाना है। हम यह बात लंबे समय से कहते आ रहे हैं, और अब तो RSS ने भी स्वीकार कर लिया है कि असम में BJP पर कॉन्ग्रेस की मानसिकता हावी हो गई है।”

RSS ने बताया AI वीडियो

RSS ने इस वीडियो को AI जेनरेटेड बताया है। वीडियो के खिलाफ RSS ने साइबर सेल में शिकायत भी दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया कि वीडियो झूठी है, जो जनता गुमराह करने और संगठन की छवि खराब करने के उद्देश्य से बनाई गई है।

शिकायत में पुलिस से माँग की गई है कि इस मामले की जाँच करे और इस फर्जी वीडियो को बनाने और फैलाने वाले सोर्स और व्यक्तियों की पहचान कर जल्द से जल्द आवश्यक कानूनी कार्रवाई करें।