उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने जिम ट्रेनर शहजाद और उसका साथी मुकर्रम को रेप मामले में गिरफ्तार किया है। शहजाद ने साल 2025 में प्रोटीन में नशीला पदार्थ मिलाकर हिन्दू लड़की से दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने स्थानीय थाने में केस दर्ज कराया था, जिसके आधार पर दोनों की गिरफ्तारी हुई है। युवती एक साल से बिहारीगढ़ में मौजूद जिम जाती थी। उसका जिम ट्रेनर गागलहेड़ी निवासी शहजाद है। उसने लड़की को प्रोटीन शेक दिया, जिसमें नशा मिलाया गया था। उसके बाद उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसे धमका कर लगातार उसका शोषण करता रहा।
पीड़िता के मुताबिक, उसका साथ मुकर्रम उर्फ थप्पुल ने उसकी मदद की। युवती ने घटना की जानकारी हिन्दू रक्षा दल के लोगों को दी।
इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज की। दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर स्थानीय कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएँगे।

