कैसे हुई अखिलेश यादव के 38 साल के भाई प्रतीक की मौत? अभी तक स्पष्ट नहीं है कारण, मीडिया में बीमारी से लेकर घरेलू कलह तक की चर्चा

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव (38) का बुधवार (13 मई 2026) सुबह निधन हो गया। उन्हें सुबह करीब 6 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था। यहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज मेदांता अस्पताल में भी हुआ था। मौके पर परिवार के सदस्य पहुँच रहे हैं। प्रतीक यादव पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के बेटे थे।

वे राजनीति से दूर रहकर जिम और रियल एस्टेट का कारोबार संभालते थे। प्रतीक यादव हाल ही में अपनी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव के साथ अनबन को लेकर चर्चा में रहे थे। न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला सस्पेक्टेड प्वाइजनिंग का लग रहा है।

प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर पत्नी के खिलाफ कुछ पोस्ट भी लिखे थे और पत्नी के साथ शादी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। हालाँकि बाद में उन्होंने इसे आपसी विवाद बताकर सुलझा लिया था।