समीर ने सैम बन हिंदू युवती को फँसाया, रेप के बाद बनाया धर्मांतरण का दबाव: जान से मारने की दी धमकी, विकासनगर में दर्ज हुई FIR

उत्तराखंड के देहरादून स्थित विकासनगर में मोहम्मद समीर ने सेम चौधरी बनकर हिंदू युवती से दोस्ती की और धर्मांतरण का दबाव बनाया। आरोपित समीर ने युवती से पैसे भी हड़प लिए और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि करीब छह साल पहले उसकी कंपनी के ही एक युवक से दोस्ती हुई। युवक ने अपना नाम सैम चौधरी बताया। फिर शादी का झाँसा देकर होटल ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया। तभी युवती को उसके असली नाम समीर के बारे में जानकारी लगी।

पीड़िता ने बताया कि समीर और उसका एक रिश्तेदार युवती को अनजान इलाके में ले गया, जहाँ चार घंटे तक धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। पीड़िता ने इनकार किया तो जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।