‘नालायक है तू…’: संजय दत्त ने दी RSS को शताब्दी वर्ष की बधाई तो बिगड़े कॉन्ग्रेस नेता के बोल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने 100 साल पूरे होने का जश्न गुरुवार (2 अक्तूबर 2025) को मनाया। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने संगठन के सफर और योगदान की सराहना की।

संजय दत्त ने वीडियो में कहा, “संघ ने हर कठिन समय में देश और समाज के लिए निस्वार्थ सेवा की है। चाहे प्राकृतिक आपदा हो या सामाजिक चुनौती, संघ के स्वयंसेवकों ने हमेशा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अथक प्रयास किए।” उन्होंने सभी से अपील की कि राष्ट्र निर्माण के इस मिशन में सहयोग दिया जाए। वीडियो के कैप्शन में संजय दत्त ने लिखा, “100 सालों की मेहनत, अनुशासन और देशभक्ति के साथ RSS ने हर चुनौती में दृढ़ता दिखाई।”

इसके बाद कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने संजय दत्त की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा, “नायक नहीं, खलनायक है तू, अपने पिता का नालायक है तू…।” अभी तक संजय दत्त की ओर से इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।