असम-बंगाल चुनावों में ड्यूटी के लिए जा रहा सुरक्षाबलों का काफिला अयोध्या में रुका, जवानों ने रामलला के किए दर्शन

असम और बंगाल विधानसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए जा रहा CRPF का काफिला अयोध्या में श्री राम मंदिर के दर्शन के लिए रुका। इस काफिले ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। सड़क के कोने में CRPF की गाड़ियों की लंबी कतारे देख हर कोई देखने को मजबूर हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंगाल और असम की ओर बढ़ रहे सुरक्षाबलों ने रास्ते में रुककर रामलला के दर्शन किए। हालाँकि, दर्शन करते सुरक्षाबलों की कोई तस्वीरें सामने नहीं आई हैं। लेकिन अयोध्या में सुरक्षाबलों का बाड़ा काफिला देख हर कोई चौंक गया।

गौरतलब है कि असम और बंगाल में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इन्हीं चुनावों में ड्यूटी के लिए अलग-अलग प्रदेशों में तैनात सुरक्षाबलों का काफिला असम और बंगाल की ओर बढ़ रहा है।