‘अल्लाह को क्या मुँह दिखाओगे’: शाहरुख खान ने दी दीवाली की बधाई तो भड़के इस्लामी कट्टरपंथी, बोले- ‘शिर्क’ कभी माफ नहीं होगा

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की दीपावली की बधाइयाँ भी कट्टरपंथियों को नागवार गुजरी हैं। मंगलवार (21 अक्टूबर 2025) को शाहरुख ने X पर एक पोस्ट कर दीपावली की शुभकमानएँ दी थीं जिस पर कई कट्टरपंथी भड़क गए और शाहरुख को इस्लाम का ज्ञान देने लगे।

शाहरुख ने X पर एक तस्वीर शेयर कर लिखा था, “सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ! माँ लक्ष्मी जी आप सभी को समृद्धि और खुशियाँ प्रदान करें। सभी के लिए प्रेम, प्रकाश और शांति की कामना करता हूँ।”

शाहरुख के इस पोस्ट पर कई लोग उन पर निशाने साधते हुए उन्हें ज्ञान देने लगे। शाबी सिद्दीकी नामक एक यूजर ने लिखा, “अल्लाह को क्या मुँह दिखाओगे जब मरकर अल्लाह के पास जाओगे।” यानी केवल दीपावली की बधाइयाँ देने भर से सिद्दीकी जैसे कट्टरपंथी चिढ़ गए हैं।

शाहरुख खान के पोस्ट पर शाबी सिद्दीकी का कमेंट

जैन जलाली नामक एक अन्य यूजर ने भी शाहरुख खान को शिर्क की याद दिलाई। जलाली ने लिखा, “मृत्यु के बाद भी जीवन है और आप एक बात जानते हैं या शायद नहीं जानते कि अगर अल्लाह से माफी माँगी जाए तो ‘शिर्क’ के अलावा हर गुनाह माफ हो जाएगा। और आप लगातार खुद को ‘शिर्क’ में शामिल करते हैं, बिना एक पल के लिए भी सोचे कि यह गुनाह कबीरा है।”

शाहरुख के पोस्ट पर ऐसे कई कमेंट्स हैं। किसी में लिखा गया है कि वह ‘शिर्क‘ (अल्लाह के बराबर किसी को रखना) कर रहे हैं। शिर्क को इस्लाम के सबसे गंभीर पापों में शामिल किया जाता है। वहीं, कुछ लोग उन्हें नास्तिक बताने लगे। एक यूजर ने लिखा कि शाहरुख खान हिंदू अभिनेता हैं। ऐसी टिप्पणियों से जाहिर है कि कट्टरपंथी किसी भी तरह बस के सेक्युलरिज्म को तभी तक बर्दाश्त या सहन कर पाते हैं जब तक वो उनके साथ हो रहा हो। अगर उनके बीच का कोई शख्स ऐसी कोशिश भी करता हैं तो वो उखड़ जाते हैं।