पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ‘डिजिटल वार’ करते हुए ऐसे कई YouTube चैनलों को बैन कर दिया, जो पाकिस्तानी नैरेटिव को आगे बढ़ाने व भारत को बदनाम करने में लगे हुए थे। इसमें ग़लत थंबनेल के जरिए फ़र्ज़ी ख़बरें फैलाने वाला 4PM भी शामिल है।
इसी बीच अब पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के यूट्यूब चैनल को भी बंद कर दिया गया है। फ़िलहाल इस चैनल को भारत में नहीं देखा जा सकता है। शाहिद अफरीदी ने भारतीय सेना के लिए ‘नालायक’ और ‘निकम्मी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसपर शिखर धवन ने उन्हें करारा जवाब दिया था।
शिखर धवन ने शाहिद अफरीदी को लताड़ते हुए कहा था, “कारगिल में भी हराया था। पहले से ही इतना गिरे हुए हो, और कितना गिरोगे? बेवजह टिप्पणियाँ करने से अच्छा है कि अपने देश की तरक्की में दिमाग लगाओ। हमें हमारी भारतीय सेना पर बहुत गर्व है।”
शिखर धवन ने ‘जय हिन्द’ और ‘भारत माता की जय’ का नारा भी लगाया। शाहिद अफरीद अक्सर पाकिस्तानी कट्टरपंथी विचारधारा को आगे बढ़ाते रहे हैं और जम्मू कश्मीर पर भी भारत विरोधी बयान देते रहे हैं।