मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत बीजेपी से की है। मंगलवार (14 अक्टूबर 2025) को पटना में औपचारिक तौर पर गायिका बीजेपी में शामिल हुईं। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 25 वर्षीय मैथिली ठाकुर को बीजेपी दरभंगा की अलीनगर सीट से उम्मीदवार बनाने की तैयारी में है।
BJP में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर#MaithiliThakur | Maithili Thakur BJP Joins pic.twitter.com/lBeiyHXUnK
— News24 (@news24tvchannel) October 14, 2025
हाल ही में बीजेपी चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के साथ उनकी तस्वीर भी सामने आई थी। इसके बाद से ही उनके बीजेपी में शामिल होने को चर्चा तेज हो गई थी। इससे पहले मैथिली ठाकुर के बेनापट्टी सीट से चुनाव लड़ने की खबरें सामने आई थीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मैथिली ठाकुर के सोशल मीडिया पर बड़े फैन बेस और मिथिला क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए बीजेपी उन्हें अपने प्रचार अभियान का चेहरा भी बना सकती है।

