सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (X) और फेसबुक (मेटा) डाउन हो गया। साथ ही AI चैटबॉट चैटजीपीटी (ChatGPT) और एडिटिंग ऐप कैनवा (Canva) भी बंद हो गए। इन सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म और AI बॉट के बंद होने से दुनियाभर का करोड़ों यूजर्स को समस्या हुई। ये सेवाएँ तीन घंटों तक ठप पड़ी रहीं।
दरअसल, मंगलवार (18 नवंबर 2025) को शाम 5.15 बजे अचानक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स, फेसबुक और कुछ AI बॉट की सेवाएँ भी ठप्प पढ़ गईं। इसकी असल वजह क्लाउडफ्लेयर (Cloudflare) वेबसाइट का बंद होना है, जो वेबसाइट और ऐप को बेहतर सेवाएँ प्रदान करता है। इससे दुनियाभर की 75 लाख से ज्यादा वेबसाइट पर असर पड़ा है।
इस बीच क्लाउडफ्लेयर ने बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा, “एक समस्या की जानकारी है और वह इसकी जाँच कर रहा है। हम इस समस्या के पूरे प्रभाव को समझने और इसे कम करने के लिए काम कर रहे हैं। जल्द ही और अपडेट दिए जाएँगे।
डाउनडिटेक्टर को यूजर्स ने बताई समस्या
सर्वर डाउन होने की जानकारी देने वाले डाउनडिटेक्टर भी कुछ समय के लिए बंद पढ़ गया था। लेकिन कुछ देर बाद वापस से ठीक हो गया। दुनियाभर के यूजर्स बंद पड़े सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म, ऐप और वेबसाइट को लेकर अब डाउनडिटेक्टर में अपनी शिकायत रिपोर्ट करवा रहे हैं। सबसे ज्यादा क्लाउडफ्लेयर पर शिकायत रिपोर्ट की गईं।
डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, क्लाउडफेयर के 56 प्रतिशत यूजर्स ने सर्वर कनेक्शन, 30 प्रतिशत ने वेबसाइट और 14 प्रतिशत लोगों ने DNS की समस्या की रिपोर्ट कराई है।

वहीं 41 प्रतिशत लोगों को X पर पोस्ट देखने में समस्या हुई। 32 प्रतिशत लोगों को वेबसाइट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे और 27 प्रतिशत लोगों को सर्वर कनेक्शन में परेशानी हुई।

उधर, ChatGPT के 90 प्रतिशत यूजर्स ने डाउनडिटेक्टर में शिकायत रिपोर्ट की है। 6 प्रतिशत यूजर्स ने ऐप और 4 प्रतिशत ने API की समस्या झेली।

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया और वेबसाइट लगभग 3 घंटे तक ठप रहे।

