हरियाणा के फतेहाबाद में टोहाना के सुंदर नगर क्षेत्र में एक मंदिर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि पास के मदरसे और मस्जिद से जुड़े कुछ मौलवियों ने गोरखनाथ जी के मंदिर के पास जानबूझकर थूका और पेशाब किया, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएँ आहत हुई हैं।
हिंदू संगठनों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला बताते हुए शहर थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है और सख्त कार्रवाई की माँग की है। शिकायतकर्ता पालाराम ने आरोप लगाया कि कुछ मुस्लिमों के आने के बाद से इलाके में गाली-गलौज और धमकियाँ बढ़ गई हैं, जिससे उनका रहना मुश्किल हो गया है।
शिकायतकर्ता ने कहा कि वे डर के साए में जी रहे हैं, क्योंकि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं। फतेहाबाद के एसपी ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है और आरोपितों की तलाश की जा रही है, ताकि इलाके में कोई बड़ी घटना न हो।

