पहले की सेक्स की डिमांड, फिर करने लगा गंदी हरकत: श्रीलंका में विदेशी महिला से छेड़छाड़, Video वायरल होने के बाद गिरफ्तार

श्रीलंका में एक न्यूजीलैंड की सोलो महिला ट्रैवलर से अश्लील हरकत करने वाला 23 साल का युवक गिरफ्तार हो गया है। महिला ने अपनी आपबीती इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए साझा की थी, जो अब वायरल है।

जानकारी के अनुसार, श्रीलंका की रोड ट्रिप के चौथे दिन महिला के साथ यह घटना हुई, जब एक स्कूटर सवार बार-बार युवक उसका पीछा करने लगा। महिला के अनुसार, वह आदमी पहले धीमा-तेज होकर उसके सामने आता रहा और फिर पानी पीने के लिए रुकी महिला के पास पहुँचकर बातचीत करने लगा।

थोड़ी देर बाद उसने महिला से सेक्स की माँग की और फिर कैमरे के सामने ही अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने बताया कि उसने ‘ना’ भी कहा, लेकिन आरोपित नहीं रूका, जिससे वह बुरी तरह डर गई और वहाँ से तुरंत निकल गई।

वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया। महिला ने कहा कि यह घटना अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए एक बड़ी चुनौती की याद दिलाती है, लेकिन इससे पूरे देश की छवि नहीं जोड़नी चाहिए। उसने बताया कि श्रीलंका में ज्यादातर स्थानीय लोग बेहद दयालु और मददगार मिले। महिला का मानना है कि सोलो ट्रैवल खूबसूरत है, लेकिन सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना हमेशा जरूरी है