‘शुभेंदु अधिकारी ने TMC के 5000 कार्यकर्ताओं की जान बचाई’: रिजु दत्ता ने की बंगाल के नए CM की तारीफ, कहा- PA की हत्या के बाद भी राज्य में हिंसा रोकी

तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) से निलंबित रिजु दत्ता ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की चुनाव के बाद हिंसा पर काबू पाने के लिए उनकी तारीफ की है। रिजु दत्ता ने कहा कि बंगाल में TMC के 5000 कार्यकर्ताओं की जान बचाई है।

ANI से बातचीत में रिजु दत्ता ने कहा, “शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बने केवल दो दिन हुए हैं, लेकिन इन दो दिनों में ही उन्होंने TMC के कम से कम 5000 कार्यकर्ताओं की जान बचाई है। 6 मई 2026 को उनके PA को गोली मार दी गई थी। अगर शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल में बदला लेने की बात कही होती, तो उस रात बंगाल में 5000 TMC कार्यकर्ता मारे गए होते।”

शुभेंदु अधिकारी की तारीफ में रिजु दत्ता ने आगे कहा, “शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि कोई भी कानून अपने हाथ में नहीं लेगा। हम इस मामले की जाँच कर रहे हैं। कृपया शांति बनाए रखें। मैं इसके लिए उन्हें सलाम करता हूँ…”