इलेक्टोरल बॉन्ड के सबसे बड़े खरीदार ‘लॉटरी किंग’ सैंटियागो मार्टिन के परिवार के 3 लोग अलग-अलग दल से बने MLA: टीएमसी-DMK-कॉन्ग्रेस-CPIM से हैं लिंक

तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सबको चौंका दिया है। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे ‘लॉटरी किंग’ सैंटियागो मार्टिन के परिवार के तीन सदस्यों ने जीत दर्ज की है। दामाद आधव अर्जुन रेड्डी ने विल्लिवाक्कम सीट से 17,302 वोटों से जीत हासिल की है।

वहीं, मार्टिन की पत्नी लीमा रोज ने लालगुडी सीट से जीत का परचम लहराया है। मार्टिन के बेटे जोस चार्ल्स की नई पार्टी ने भी दो सीटों पर कब्जा जमाया है। सैंटियागो मार्टिन पर सिक्किम और पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपए के लॉटरी घोटाले के आरोप हैं।

उन पर ED की कार्रवाई भी हो चुकी है और भारी संपत्ति कुर्क की गई है। इसके बावजूद उनके परिवार का अलग-अलग राजनीतिक दलों के साथ तालमेल काम आया। दामाद ने अभिनेता विजय की पार्टी से चुनाव जीता, तो पत्नी AIADMK के टिकट पर मैदान में थीं।

वहीं बेटा बीजेपी (NDA) गठबंधन का हिस्सा बनकर सफल रहा। राजनीति और रसूख के दम पर मार्टिन परिवार ने इन चुनावों में अपनी ताकत साबित कर दी है।