महाराष्ट्र के नासिक में TCS के BPO सेंटर ने गुरुवार (16 अप्रैल 2026) को अपनी सेवाएँ अस्थायी रूप से बंद कर दीं। फिलहाल सभी कर्मचारियों को अगली सूचना तक घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह फैसला उस खुलासे के बाद लिया गया है, जिसमें हिंदू महिला कर्मचारियों ने सीनियर मुस्लिम कर्मचारियों पर यौन शोषण और धर्मांतरण के आरोप लगाए थे। मामला तब सामने आया था, जब महिला पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए एक अंडरकवर ऑपरेशन में खुलासा हुआ कि कुछ मुस्लिम कर्मचारी मिलकर महिला कर्मचारियों को निशाना बना रहे थे।
Maharashtra | "TCS has asked its employees at Nasik station to work from home. The decision has been taken for the convenience and safety of employees," says TCS sources, following allegations of religious conversions and harassment at the Nashik unit of TCS.
— ANI (@ANI) April 16, 2026
इस रैकेट में IT इंजीनियर और टीम लीडर जैसे तौसीफ अत्तार, दानिश शेख, आसिफ अंसारी और शफी शेख शामिल थे। ये लोग महिला कर्मचारियों को पहले नौकरी और करियर के नाम पर करीब लाते थे, फिर उनका शोषण और ब्लैकमेल करते थे। पीड़ितों को नमाज पढ़ने, हिजाब पहनने और यहाँ तक कि गोमांस खाने के लिए मजबूर किया जाता था।
इसके साथ ही धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया जाता था। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने जाँच के लिए एक विशेष जाँच दल (SIT) का गठन किया। अब तक इस केस में 9 FIR दर्ज की जा चुकी हैं और एक महिला सहित 8 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक महिला आरोपित की तलाश जारी है।

