महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से पीछे हो गए हैं। उन्हें बीजेपी के सतीश कुमार ने 1273 वोटों से पछाड़ा है। तीन राउंड की वोटिंग के मुताबिक तेजस्वी यादव को 10957 वोट मिले हैं।
बता दें कि बिहार चुनाव में तेजस्वी यादव की पार्टी RJD महागठबंधन की लीडर है। पार्टी ने कॉन्ग्रेस के साथ मिलकर चुनाव प्रचार किया। महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा बनाया है।

