हरियाणा के फरीदाबाद की जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान की रविवार (08 फरवरी 2026) देर रात हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला जेल में ही बंद अरुण चौधरी नाम का कैदी है। पुलिस ने बताया कि रहमान के सिर पर नुकीली चीज से वार किया गया। इस घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब्दुल रहमान को पिछले साल मार्च 2025 में गुजरात ATS और हरियाणा STF ने संयुक्त ऑपरेशन में पलवल से गिरफ्तार किया था। उसके पास से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद हुई थी। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के फैजाबाद का रहने वाला था।
अब्दुल रहमान ISI के ISKP (इस्लामिक स्टेट खुरासान मॉड्यूल) से जुड़ा हुआ था। अब्दुल रहमान और उसके साथी सुफियान की गिरफ्तारी के बाद की गई पूछताछ में ही अयोध्या में आतंकी हमले की साजिश का खुलासा हुआ था। तभी से अब्दुल रहमान फरीदाबाद की जेल में बंद था।

