पश्चिम बंगाल में तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) नेताओं के खिलाफ जनता का गुस्सा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। उत्तर 24 परगना जिले के कमरहाटी में TMC विधायक मदन मित्रा को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि स्थानीय लोगों और भाजपा समर्थकों के एक समूह ने उनकी कार पर अंडे और ईंटें फेंकीं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
कमरहाटी में मदन मित्रा की कार पर हमला, ड्राइवर से मारपीट का आरोप
जानकारी के अनुसार शनिवार (6 जून 2026) की शाम मदन मित्रा अपने विधायक कार्यालय में बैठक कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि वार्ड नंबर 14 के एक पार्षद पर हमला हुआ है और कुछ लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है।
“Dim treatment” of TMC MLA Madan Mitra at Kamarhati.
— Amitabh Chaudhary (@MithilaWaaala) June 7, 2026
People showered egg on the Mamata Banerjee loyalist MLA. He was inside car and drove away.
People throughout #WestBengal have been throwing eggs on TMC leaders in anger and protest of the 15 year torturous rule of corruption pic.twitter.com/tRnS4J9SjH
इसके बाद वह मौके पर पहुँचे और प्रभावित लोगों से जानकारी लेने लगे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनकी कार को घेर लिया और उस पर अंडे व ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं। राहत की बात यह रही कि हमले के समय मदन मित्रा कार के अंदर नहीं थे। आरोप है कि कार आगे बढ़ने पर ड्राइवर के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया।
बंगाल में टीएमसी नेताओं के खिलाफ बढ़ रहा विरोध
बंगाल में हाल के दिनों में TMC नेताओं के खिलाफ कई विरोध प्रदर्शन देखने को मिले हैं। इससे पहले 30 मई को सोनारपुर के कमराबाद में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था।
उस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की, काले झंडे दिखाए और अंडे फेंके थे। वहीं तृणमूल नेता जयप्रकाश मजूमदार पर भी अंडे फेंके गए थे। कई जगहों पर TMC नेताओं की तस्वीरों पर जूते और झाड़ू मारकर विरोध जताया गया।
वही शनिवार (30 मई 2026) को सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के साथ मारपीट की घटना हुई और उसके अगले ही दिन रविवार (31 मई 2026) को हुगली के चंडीतला में श्रीरामपुर से तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी को भी भारी जनाक्रोश का सामना करना पड़ा।

