हमारे हमलों के डर से पीछे हटे ट्रंप, नहीं हुई कोई बात: ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के बातचीत के दावे की उड़ाई धज्जियाँ, जानें क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के बयान पर ईरान का जवाब आया है। ईरान का कहना है कि ट्रंप के साथ किसी भी तरह के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संपर्क नहीं है।

ईरानी फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक ईरानी सूत्र ने बताया कि ट्रंप के साथ कोई प्रत्य़क्ष या अप्रत्यक्ष संपर्क नहीं है। सूत्र का कहना है कि जब उन्हें पता चला कि ईरान के निशाने पर दक्षिण एशिया के सभी बिजली संयंत्र होंगे, तो वे पीछे हट गए।

ईरान की यह टिप्पणी डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि ईरान से बातचीत के बाद उनके पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन के लिए टाला जा रहा है।