दरअसल युवती को प्रेम जाल में फँसा कर शाहरुख ने निकाह तो कर लिया, लेकिन घरवालों के दबाव में आकर उसने तलाक दे दिया। उसके घर पर बड़े अब्बू का बेटा अजहर अक्सर आता था। उसने नहाते वक्त छिप कर पीड़िता के प्राइवेट फोटो और वीडियो ले लिए थे। उसने पीड़िता को दिखा कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
अजहर ने ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध भी बनाए। पीड़िता जब गर्भवती हुई और शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। पुलिस में पीड़िता ने केस दर्ज कराया। पुलिस ने अजहर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 40 दिन जेल में रहने के बाद जब अजहर निकला तो उसने पीड़िता से कोर्ट में इकरारनामा के आधार पर निकाह किया।
लेकिन निकाह के 3 महीने के बाद ही उसने पीड़िता को घर से निकाल दिया। अब अपनी 11 महीने की बच्ची को लेकर पीड़िता दर-दर की ठोकरे खाने के लिए मजबूर है। घटना को लेकर हिन्दू संगठनों ने पुलिस को आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की माँग की है।

