उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक सरफराज शेख अपनी हिंदू महिला मित्र के साथ पकड़ा गया है। आरोपित सरफराज शेख माथे पर त्रिपुंड लगाकर और गले में रुद्राक्ष पहनकर भस्म आरती में शामिल होने आया था।
शक होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जब उसका आधार कार्ड देखा, तो उसकी असली पहचान सामने आई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, यह घटना रात के करीब 2 बजे हरसिद्धि चौराहे के पास हुई। आरोपित सरफराज शेख पुणे के पिंपरी का रहने वाला है। वह पूरी तरह हिंदू श्रद्धालु के भेष में कतार में लगा हुआ था। शुरुआत में उसने अपनी पहचान छिपाई।
लेकिन आधार कार्ड से उसका नाम सरफराज शेख निकला। पहचान उजागर होते ही वहाँ मौजूद लोग भड़क गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना का Video सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
उज्जैनः महाकाल मंदिर की भस्म आरती कतार में संदिग्ध हालत में
— HinduNation__ (@HinduNation__) June 17, 2026
बैठे पुणे निवासी सरफराज शेख को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। वह माथे पर तिलक और गले में रुद्राक्ष पहनकर कतार में बैठा था। पूछताछ में सामने आया कि वह अपनी हिन्दू महिला मित्र को दर्शन कराने लाया था और… pic.twitter.com/iiMxIw6GmA
Video में सरफराज खुद को छोड़ने की गुहार लगाता दिख रहा है। महाकाल थाना पुलिस ने मामले को संभाल लिया है। थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस सभी पहलुओं की जाँच कर रही है। आरोपितों और युवक के परिजनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

